फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transgender told painful story to doctors in dehradun

डॉक्टरों ने उठाया इस ट्रांसजेंडर को पढ़ाने का बीड़ा, वजह जान आप भी करेंगे सलाम

Sun, 28 Jan 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
Transgender told painful story to doctors in dehradun

डॉक्टरों ने इस ट्रांसजेंडर को पढ़ाने लिखाने का बीड़ा उठाया है। इसे लेकर सभी डॉक्टर एकजुट हो गए हैं। वजह आपको भी भावुक कर देगी।

विज्ञापन


पड़ोसियों के उत्पीड़न से परेशान रायपुर निवासी एक ट्रांसजेंडर (किन्नर) को कोरोनेशन अस्पताल सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराएगा। अस्पताल के डॉक्टर उसकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का मुफ्त परामर्श करेंगे और उसकी आगे की पढ़ाई भी कराएंगे।
विज्ञापन


 अस्पताल के सीनियर फिजिशियन एमडी मेडिसिन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि अजय नाम के एक ट्रांसजेंडर का रायपुर में अपना मकान है। वह 10वीं पास है और आगे पढ़ना चाहता है। आगे बढ़कर नौकरी करना चाहता है और सम्मान के साथ जीना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Transgender told painful story to doctors in dehradun

बताया कि उसके पड़ोस के लोग उसे परेशान करते हैं। वे लोग नहीं चाहते कि उनके क्षेत्र में किन्नर रहे। डॉ. बिष्ट ने कहा कि जब उसने अपनी परेशानी उन्हें बताई तो उन्होंने उसकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अस्पताल की ओर से उसकी सामाजिक सुरक्षा का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि किन्नर प्राचीन हिंदू संस्कृति में विद्यमान है। महाभारत हो या रामायण उनमें भी इनका जिक्र किया गया है।

डॉ. एनएस बिष्ट ने कहा कि किन्नर भी हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। इन्हें प्यार और स्नेह से अपनाया जाए। उसकी मदद के लिए फंड बनाया जाएगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलसी पुनेठा ने कहा कि अस्पताल के सभी डॉक्टरों से इस मसले पर बात कर अजय की हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed