फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transgender spoke in a press conference

अपने साथ हुई बदसलूकी से आहत ट्रांसजेंडर ने बयां किया दर्द, जानिए क्या बोला..

Sat, 03 Feb 2018 07:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Feb 2018 07:28 AM IST
विज्ञापन
Transgender spoke in a press conference
Transgender - फोटो : amar ujala

अपने साथ हुई बदसलूकी से आहत ट्रांसजेंडर ने प्रेस कांफ्रेस में अपना दर्द बयां किया।  जानिए क्या बोला..

विज्ञापन


देहरादून में कुछ दिन पहले ‌किन्नर नेता रजनी रावत ने एक ट्रांसजेंडर का सिर मुंडवा दिया था, जिसके विरोध में पीड़ित ट्रांसजेंडर अजय पाल ने पत्रकारवार्ता में किन्नर नेता पर कई आरोप लगाए।

बता दें, कि लड़के से लड़की बनने जा रहे इस शख्स के साथ बीच रास्ते में ही किन्नर नेता ने ऐसी हरकत कर दी कि हंगामा मच गया। रायपुर क्षेत्र के ट्रांसजेंडर अजय पाल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। अजय ने किन्नरों से अपनी जान को खतरा बताया है। वहीं, मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और राज्य महिला आयोग की सचिव रमिंद्री मंद्रवाल ने अजय से मिलकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


अजय ने आरोप लगाया कि सोमवार को किन्नरों ने उनकी पिटाई कर सिर मुंडवा दिया। हमलावर उन्हें लड़कों के कपड़े पहनाकर थाने लाए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाए उन्हें ही लिखकर देना पड़ा कि वह किन्नर नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Transgender spoke in a press conference
Transgender - फोटो : amar ujala
बाद में अजय ने इस मामले में रायपुर थान में तहरीर दी, जिसके आधार पर किन्नरों के दल पर मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अजय से मिलकर हालचाल पूछा और सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज में सभी लोगों को जीने का अधिकार है। अजय ने कहा कि किन्नर लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सरकार को उनकी जान-माल की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।
 

Transgender spoke in a press conference
Transgender - फोटो : amar ujala
अस्पताल के सीनियर फिजिशियन एमडी मेडिसिन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि अजय नाम के एक ट्रांसजेंडर का रायपुर में अपना मकान है। वह 10वीं पास है और आगे पढ़ना चाहता है।

आगे बढ़कर नौकरी करना चाहता है और सम्मान के साथ जीना चाहता है। बताया कि उसके पड़ोस के लोग उसे परेशान करते हैं। वे लोग नहीं चाहते कि उनके क्षेत्र में किन्नर रहे। डॉ. बिष्ट ने कहा कि जब उसने अपनी परेशानी उन्हें बताई तो उन्होंने उसकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अस्पताल की ओर से उसकी सामाजिक सुरक्षा का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि किन्नर प्राचीन हिंदू संस्कृति में विद्यमान है। महाभारत हो या रामायण उनमें भी इनका जिक्र किया गया है। डॉ. एनएस बिष्ट ने कहा कि किन्नर भी हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं।

इन्हें प्यार और स्नेह से अपनाया जाए। उसकी मदद के लिए फंड बनाया जाएगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलसी पुनेठा ने कहा कि अस्पताल के सभी डॉक्टरों से इस मसले पर बात कर अजय की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed