फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfers will be done after the Panchayat election code of conduct ends Uttarakhand News

Uttarakhand: विभागों में 31 जुलाई तक होगी पदोन्नति, पंचायत चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद होंगे तबादले

Tue, 22 Jul 2025 12:31 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:31 PM IST
सार

विभिन्न विभागों में 31 जुलाई तक पदोन्नति होगी। वहीं तबादलों के लिए इंतजार करना होगा।राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी विभागों के लिए तस्वीर स्पष्ट की है।

विज्ञापन
Transfers will be done after the Panchayat election code of conduct ends Uttarakhand News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

विभिन्न विभागों में चयन वर्ष खत्म होने से पहले पदोन्नति होगी। तबादलों के लिए इंतजार करना होगा। पंचायत चुनाव आचार संहिता के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने इस पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। विभागों में चयन वर्ष 31 जुलाई है। इस तारीख तक अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नति और तबादला होना जरूरी है। चूंकि 31 जुलाई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चलेगी इसलिए आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन


आचार संहिता में पदोन्नति और तबादला करना संभव नहीं है। लिहाजा, विभागों ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया था। आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि निश्चित तौर पर तमाम ऐसी पदोन्नति हैं, जिनमें तबादले भी होते हैं।
विज्ञापन


लिहाजा, सभी विभागों को ये स्पष्ट कर दिया गया है कि वे पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर लें। डीपीसी या अन्य जो भी प्रक्रिया हो, उसके बाद पदोन्नति के आदेश भी जारी कर सकते हैं। केवल आचार संहिता के दौरान तबादले नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि विभाग पदोन्नत अधिकारियों के तबादले आचार संहिता के बाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: 12 दिन में 3.56 करोड़ कांवड़ यात्री पहुंचे हरिद्वार, दून में देखें कप्तान ने कैसे संभाला मोर्चा


जो काम जरूरी, केवल उसी को अनुमति

तमाम विभाग ऐसे हैं जो कि अपनी निविदा प्रक्रिया जारी करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मांग रहे हैं। आयोग ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि आपदा जैसे हालात में अगर कहीं जरूरी है तो अनुमति दी जा रही है। जो काम चुनाव के बाद भी हो सकता है, उसे अनुमति नहीं दी जा रही। रोजाना औसतन तीन अनुमति दी जा रही है और तीन अनुमतियों के आवेदन रद्द किए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed