{"_id":"6597acd70b7e861a3e083c35","slug":"transfers-in-uttarakhand-police-department-list-breaking-news-dehradun-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: पुलिस महकमे में हुए तबादले, लंबे समय से प्रस्तावित, किसे मिली कहां की कमान, यहां देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: पुलिस महकमे में हुए तबादले, लंबे समय से प्रस्तावित, किसे मिली कहां की कमान, यहां देखें सूची
Fri, 05 Jan 2024 01:04 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:04 PM IST
सार
उत्तराखंड पुलिस महकमे बड़े स्तर पर तबादले किए गए है। अजय गणपति कुमार पुलिस अधीक्षक रेलवे से चंपावत जिले के नए कप्तान बनाए गए हैं। वहीं पंकज गैरोला को एसपी क्राइम हरिद्वार की कमान मिली।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस
विस्तार
उत्तराखंड पुलिस महकमे में आखिरकार लंबे समय से प्रस्तावित तबादले हो गए है। सुखबीर सिंह नायक आईआरबी नैनीताल से पुलिस उपमहानिरीक्षक अधिसूचना बनाए गए हैं। अल्मोड़ा के कप्तान रहे रामचंद्र राजगुरु को आईआरबी प्रथम रामनगर लाया गया है।
विज्ञापन
देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा के नए कप्तान होंगे जबकि अजय गणपति कुमार पुलिस अधीक्षक रेलवे से चंपावत जिले के नए कप्तान बनाए गए हैं। कमलेश उपाध्याय जो कि एसपी देहात देहरादून के पद पर तैनात थी, अब वह देहरादून में ही पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाई गई है। इनकी तैनाती पुलिस मुख्यालय पर होगी। राजधानी की एसपी सिटी रही सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक रेलवे हरिद्वार बनाई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...राम आएंगे: सीएम की बैठक से पहले राम भजन...उत्तराखंड में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमंग और ऊर्जा का माहौल
विज्ञापन
प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून बनाए गए हैं। लोक जीत सिंह सीबीसीआईडी से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून के पद पर तैनाती पाने में सफल रहे। इसके अलावा पंकज गैरोला को एसपी क्राइम हरिद्वार की कमान मिली। वहीं मनोज ठाकुर एएसपी हरिद्वार के पद से खंड अधिकारी सीआईडी देहरादून के पद पर लाए गए है।