फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfer policy will be made in education department on the lines of Haryana

उत्तराखंड: हरियाणा की तर्ज पर शिक्षा विभाग में बनेगी तबादला नीति, पढ़िए समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री की कही अहम बातें

Thu, 14 Apr 2022 02:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Apr 2022 02:23 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा निदेशालय ननूरखेड में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा एवं एससीईआरटी की समीक्षा बैठक ली। जिसमें विभागीय ढांचा, विद्यालय भवनों, शिक्षकों, स्मार्ट क्लासेज, शौचालय, फर्नीचर एवं पुस्तकों की व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

विज्ञापन
Transfer policy will be made in education department on the lines of Haryana
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्यालयी शिक्षा विभाग में हरियाणा राज्य की तर्ज नई तबादला नीति बनाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को  हरियाणा सरकार व केंद्रीय विद्यालयों की स्थानांतरण नीति का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर राज्य में शिक्षकों के स्थानांतरण की नई नीति बनाई जाएगी जो कि पूर्ण रूप से पारदर्शी व सबके लिए सुगम होगी।

विज्ञापन


उन्होंने विभाग में लंबे समय से खाली प्रशासनिक एवं मिनिस्टीरियल संवर्ग में पदोन्नति के पदों को एक माह के भीतर भरने के भी निर्देश दिए। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने  विद्यालयी शिक्षा निदेशालय ननूरखेड में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा एवं एससीईआरटी की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन


जिसमें विभागीय ढांचा, विद्यालय भवनों, शिक्षकों, स्मार्ट क्लासेज, शौचालय, फर्नीचर एवं पुस्तकों की व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में समग्र शिक्षा के अंतर्गत केंद्र सरकार से विभिन्न मदों में प्राप्त धनराशि के आय-व्यय की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की विस्तृत समीक्षा के साथ ही नई शिक्षा नीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...लॉज में महिला की हत्या: ढाई महीने से बॉक्स में बंद सड़ रहा था शव, मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हुआ वारदात का खुलासा


उन्होंने अधिकारियों को वर्ष 2022-23 में विद्यालयी शिक्षा के तहत 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रखने लक्ष्य दिया। विभागीय समीक्षा के दौरान अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल सती ने पावंर प्वाइंट के माध्यम से विभागीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम, महानिदेशक बंशीधर तिवाड़ी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर, निदेशक बेसिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल, एपीडी समग्र शिक्षा मुकुल सती, वित्त नियंत्रक गुलफाम अहमद, विभागीय उपनिदेशक, सहायक निदेशक, एवं विभिन्न पटल प्रभारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed