फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer of teacher

चहेतों के लिए शिक्षा विभाग ने तोड़ी आचार संहिता

Tue, 15 Apr 2014 10:57 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Apr 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
transfer of teacher

उत्तराखंड में अनुरोध के आधार पर तबादला पा चुके लगभग डेढ़ हजार शिक्षकों को जहां आचार संहिता बताकर रिलीव नहीं किया जा रहा है, वहीं कुछ चहेते शिक्षक रिलीव होकर ज्वाइनिंग पा चुके हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'
विज्ञापन


यह हाल तब है, जबकि शिक्षा निदेशक ने बगैर रिलीवर के शिक्षकों को रिलीव न करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश में डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों का अनुरोध के आधार पर तबादला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबादला पा चुके इन शिक्षकों को एक अप्रैल को नए शिक्षा सत्र में नई तैनाती पर ज्वाइन करना था, लेकिन चुनाव आचार संहिता लगने के बाद शिक्षकों के तबादले लटक गए।

पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ

वहीं इस बीच शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया कि बगैर रिलीवर के किसी भी शिक्षक को रिलीव न किया जाए।

शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल की ओर से यह आदेश गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशकों को जारी किया गया। लेकिन, विभाग के इस आदेश के बावजूद कुछ शिक्षक नई तैनाती पर ज्वाइन कर चुके हैं।


पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी

जीआईसी चंबा टिहरी से एक शिक्षक का तबादला जीआईसी बुल्लावाला में कर उन्हें ज्वाइन कराया जा चुका है।


सूत्रों की मानें तो टिहरी जनपद से ही इस तरह दस शिक्षकों को दून के विभिन्न स्कूलों में ज्वाइन कराया गया है। वहीं दून में भी इक्का दुक्का शिक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

पढ़ें, जीत के लिए 'माओवादियों' की शरण में नेताजी

शिक्षकों का उस समय तबादला हुआ था, जब आचार संहिता नहीं लगी थी, लेकिन अब आचार संहिता लगी है और शिक्षा निदेशक के भी निर्देश हैं कि बगैर रिलीवर के शिक्षकों को रिलीव न किया जाए। इसके बावजूद इस तरह से शिक्षक रिलीव हो रहे हैं तो संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों से जवाब तलब किया जाएगा।
- एनएस राणा, अपर शिक्षा निदेशक

शिक्षक रिलीव होकर आया है तो उसे ज्वाइन तो कराना ही था। शिक्षक ने डीएम टिहरी को लिखकर दिया है कि चुनाव में उसकी ड्यूटी लगी तो वह ड्यूटी के लिए लौट आएगा।
- अंबिका प्रसाद उनियाल, प्रिंसिपल जीआईसी बुल्लावाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed