{"_id":"434ee25a9f6e9fa1da204eb4f3305bf4","slug":"transfer-of-pcs-officer-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ चढ़ाए गए कई डिप्टी कलक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ चढ़ाए गए कई डिप्टी कलक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने कई पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर को पहाड़ में पोस्टिंग दी गई है। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद विभिन्न विभागों में पहाड़ पोस्टिंग देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
इनके हुए तबादले
हरिद्वार से डिप्टी कलक्टर कृष्ण कुमार मिश्र और यूएस नगर में लंबे समय से जमी डिप्टी कलक्टर इला गिरी को अल्मोड़ा भेजा गया है। गिरी यूएस नगर से पहले देहरादून में तैनात थीं।
विज्ञापन
देहरादून से अरविंद कुमार पांडे को भी पिथौरागढ़ भेज दिया है। वहीं देहरादून में तैनात एनएस डांगी का पिथौरागढ़ का तबादला आदेश निरस्त कर दिया है। वह अब देहरादून में ही बने रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस विभाग में भी तबादले
इसके अलावा पुलिस विभाग में भी एक अफसर को शासन में पोस्टिंग दी गई। सीआरपीएफ से राज्य में प्रतिनियुक्ति पर आए कमांडेंट धर्मेंद्र घुगत्याल को गृह विभाग का संयुक्त सचिव बनाने के लिए सीएम ने स्वीकृति दे दी है। घुगत्याल करीब दो महीने पहले राज्य में प्रतिनियुक्ति पर आए थे।
स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) के सेनानायक पद से आईपीएस पी रेणुका देवी को हटाकर घुगत्याल को इस पद पर बैठाया गया था। लेकिन उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं दी। सीएम सचिवालय व गृह विभाग में जाने की मंशा पाले रखी। महीनों से चली फाइल को आखिर मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे ही दी।