फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Transfer of nine inspectors including several outpost in-charges

Dehradun News: कई चौकी प्रभारियों समेत नौ दरोगाओं के ट्रांसफर, पढ़ें किसे कहां भेजा

Wed, 31 May 2023 03:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2023 03:45 PM IST
सार

करनपुर चौकी इंचार्ज विनय शर्मा को आशारोड़ी चौकी इंचार्ज बनाया गया है। बाईपास चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल को करनपुर चौकी का इंचार्ज बनाया है।

विज्ञापन
Dehradun News: Transfer of nine inspectors including several outpost in-charges
- फोटो : सांकेतिक फोटो

विस्तार

राजधानी में कई चौकी इंचार्ज समेत नौ दरोगाओं के ट्रांसफर किए गए हैं। पत्थरबाजी और लाठीचार्ज मामले के बाद धारा चौकी से चकराता थाने भेजे गए दरोगा विवेक राठी को सभावाला चौकी इंचार्ज बनाया गया है।

विज्ञापन


सभावाला चौकी प्रभारी को अब वसंत विहार थाने भेजा गया है। करनपुर चौकी इंचार्ज विनय शर्मा को आशारोड़ी चौकी इंचार्ज बनाया गया है। बाईपास चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल को करनपुर चौकी का इंचार्ज बनाया है। डोईवाला थाने के दरोगा दीपक द्विवेदी को बाईपास चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


लाखामंडल चौकी इंचार्ज निखिल देव को डालनवाला कोतवाली भेजा है। डालनवाला कोतवाली से दरोगा जसपाल गुसाईं को लाखामंडल चौकी का नया इंचार्ज बनाया है। कैंट थाने के दरोगा मुकेश डिमरी को पटेलनगर कोतवाली भेजा गया है। पटेलनगर कोतवाली से दरोगा देवेंद्र गुप्ता को कैंट थाने भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed