{"_id":"574a785d4f1c1b440769234f","slug":"transfer-of-district-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत के डीएम बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत के डीएम बदले
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 May 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
उत्तराखंड शासन द्वारा टिहरी, उत्तरकाशी और चंपावत के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड कृषि विभाग में अपर सचिव इंदुधर को वर्तमान पदभार से अवमुक्त कर टिहरी का जिलाधिकारी, चंपावत के जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी को उत्तरकाशी का जिलाधिकारी, टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी इकबाल अहमद को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया है।
अधिकारियों के तबादले की जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव कार्मिक अतर सिंह ने बताया कि टिहरी की जिलाधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल को अपर सचिव, कार्मिक एवं राजस्व विभाग, जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्रीधर बाबू अद्दांकी को अपर सचिव कृषि विभाग के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन