फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfer of 33 personnel including five deputy rangers frozen in the same range for years

Dehradun News: एक ही रेंज में सालों से जमे पांच डिप्टी रेंजर समेत 33 कार्मिकों का तबादला

Thu, 29 Jun 2023 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Transfer of 33 personnel including five deputy rangers frozen in the same range for years
देहरादून वन प्रभाग में एक ही रेंज में सालों से तैनात पांच डिप्टी रेंजरों के तबादले दूसरी रेंज में किए गए हैं। इनके साथ ही नौ वन दरोगाओं और 19 वन आरक्षियों को भी इधर से उधर किया गया है। ये सभी कार्मिक आठ से 14 सालों से एक ही रेंज में तैनात थे। इस संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी नीतीशमणि त्रिपाठी ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन




प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर भट्ट को बड़कोट रेंज से ऋषिकेश ट्रांसफर किया गया है। भट्ट 13 सालों से इस रेंज में तैनात थे। 12 सालों से ऋषिकेश रेंज में तैनात रहे रामपाल को आशारोड़ी भेजा गया है। राजपाल सिंह नेगी का झाझरा से ऋषिकेश ट्रांसफर किया गया है। वह यहां पर 11 सालों से थे। जबकि, नौ सालों से देहरादून में तैनात विनोद कुमार को यूनिट और ऋषिकेश में तैनात गोविंद्र सिंह बिष्ट को मालसी ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन


वन दरोगा सुनील कुमार भट्ट 14 सालों से थानो रेंज में तैनात थे। उन्हें आशारोड़ी रेंज में ट्रांसफर किया गया है। इसी तरह 13 सालों से भी ज्यादा समय से थानो रेंज में ही तैनात रहे माधव सिंह पंवार को लच्छीवाला भेजा गया है। लच्छीवाला से होशियार सिंह नेगी को मल्हान रेंज ट्रांसफर किया गया है। होशियार सिंह यहां 12 सालों से तैनात थे। थानो के वन दरोगा देवेंद्र रावत को देहरादून जू, मल्हान के दीवान सिंह को ऋषिकेश, विजयपाल को झाझरा से थानो, बलवंत सिंह जंगपांगी को आशारोड़ी से झाझरा, मनसाराम गौड़ को ऋषिकेश से थानो और प्रियंका मधवाल को देहरादून जू से डिपो में ट्रांसफर किया गया है। इसी तरह 19 वन आरक्षियों की भी रेंज बदली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed