फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   transfer in uttarakhand education department ruleless

उत्तराखंड शिक्षा विभाग का हाल, यहां चहेतों के लिए नियम ताक पर

Wed, 30 Nov 2016 01:59 AM IST
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
transfer in uttarakhand education department ruleless
तबादले - फोटो : डेमो पिक

प्रदेश में टीचरों के ट्रांसफर के लिए सरकार की ओर से बनाई गई तबादला नियमावली मजाक बनकर रह गई है। चहेते अफसरों के लिए नियम ताक पर रख दिए गए हैं।

विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) में जहां कुछ अफसर पांच साल से भी अधिक समय से जमे हैं। वहीं, अब 5400 ग्रेड पे वाली महिला अधिकारी को 7600 रुपये के ग्रेड पे के पद पर पौड़ी से प्रतिनियुक्ति पर दून लाया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में टीचरों के ट्रांसफर के लिए तबादला नियमावली के बावजूद कुछ बीमार, विधवा और विकलांग टीचरों को भले इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, लेकिन अफसरों के मामले में स्थिति ठीक इसके उलट है। एसएसए और रमसा में सात से अधिक अफसर नियमों को ताक पर रखकर पिछले पांच साल से भी अधिक समय से जमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न विज्ञप्ति न आवेदन, कर दी प्रतिनियुक्ति
वहीं, नया मामला अब विभाग में एक महिला अधिकारी का सामने आया है। पौड़ी जनपद में 5400 ग्रेड पे के पद पर तैनात इस महिला अधिकारी को विशेषज्ञ राज्य परियोजना कार्यालय देहरादून में 7600 के ग्रेड पे के पद पर लाया गया है। प्रतिनियुक्ति के इस पद के लिए विभाग ने न तो विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे न ही इंटरव्यू की प्रक्रिया अपनाई गई।  

एसएसए और रमसा में शिक्षा विभाग के ऐसे सभी अफसरों को जो पिछले पांच साल से अधिक समय से यहां जमे हैं। मार्च 2017 को कार्यमुक्त कर उन्हें मूल तैनाती पर भेजा जाएगा। वहीं, महिला अधिकारी की दून में तैनाती के मामले में भी प्रक्रिया को अपनाया जाना चाहिए था।
-डॉ. रणवीर सिंह अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed