{"_id":"57c5fc404f1c1bbe122cb77e","slug":"transfer-in-education-department-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों के होंगे तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों के होंगे तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 31 Aug 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में कुछ जनपदों के मुख्य शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। विभाग की ओर से इसके लिए शिक्षा मंत्री का अनुमोदन लिया जा रहा है। इस सूची में लगभग 40 अधिकारी बताए गए हैं, जो इधर से उधर हो सकते हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में कुछ जिलों में अधिकारी लंबे समय से जमे हैं। इन अधिकारियों को अब एक जिले से दूसरे जिले में भेजा जा सकता है। वहीं, कुछ को शिक्षा निदेशालय में तैनाती दी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो शासन में इन अधिकारियों की सूची करीब फाइनल हो चुकी है। जिसे अनुमोदन के लिए शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विभाग में तबादलों की इस सुगबुगाहट से विभागीय अधिकारियों में भी खलबली मची है। अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के तबादलों में अभी कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
बोले मंत्री
शिक्षा विभाग में लंबे समय से जमे अधिकारियों के तबादले किए जाने हैं, विभाग की ओर से इस पर काम किया जा रहा है।
-मंत्री प्रसाद नैथानी शिक्षा मंत्री