फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfer Act: 15 percent posts of officers and employees will be transferred

Transfer Act: अधिकारियों-कर्मचारियों के 15 प्रतिशत पदों पर होंगे तबादले, अनुमोदन के लिए सीएम के पास गई फाइल

Wed, 29 Jun 2022 11:31 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Jun 2022 11:31 AM IST
सार

तबादला एक्ट के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों को लेकर विभागों के बीच कोई स्पष्ट शासनादेश न होने से असमंजस बना हुआ है। शासन चाहता है कि मानकों में आ रहे सभी वर्गों के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हों, लेकिन कुछ विभागों की ओर से वित्तीय स्थिति को देखते हुए एक सीमित दायरे में तबादलों का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
Transfer Act: 15 percent posts of officers and employees will be transferred
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में तबादला एक्ट के तहत मानकों में आ रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बजाय इस साल मात्र 15 प्रतिशत पदों पर तबादले होंगे। विभागों से आए प्रस्तावों पर कार्मिक विभाग की ओर से इसकी फाइल अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है।

विज्ञापन

 
प्रदेश में तबादला एक्ट के तहत दो साल बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले होने हैं। शासन चाहता है कि मानकों में आ रहे सभी वर्गों के अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हों, लेकिन कुछ विभागों की ओर से वित्तीय स्थिति को देखते हुए एक सीमित दायरे में तबादलों का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शासन में विभिन्न विभागों की ओर से इस तरह के प्रस्ताव आए हैं। इन विभागों की ओर से अनुरोध किया गया है कि इस साल मात्र 15 प्रतिशत पदों पर तबादले किए जाएं। विभागों के प्रस्ताव पर कार्मिक विभाग की ओर से इसकी फाइल अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को भेजी गई है। इस पर अनुमोदन मिलते ही इस संबंध में अगले एक-दो दिन के भीतर शासनादेश हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तबादलों पर विभागों में असमंजस 

प्रदेश में तबादला एक्ट के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों को लेकर विभागों के बीच कोई स्पष्ट शासनादेश न होने से असमंजस बना हुआ है। विभिन्न विभागों में 10 जुुलाई तक तबादले होने हैं। एक्ट के मुताबिक 10 जुलाई तबादलों की अंतिम तिथि है। इस बीच कुछ विभाग कुछ पदों पर तबादले कर चुके हैं, लेकिन अब जबकि तबादलों के लिए मात्र 12 दिन बचें हैं। शासन की ओर से जीओ जारी कर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मानकों में आ रहे सभी के तबादले होंगे या सीमित दायरे में तबादले किए जाएंगे। 



ये भी पढ़ें...जरूरी बात: फ्यूज चार घंटे में ठीक न किया तो उपभोक्ता को मिलेगा मुआवजा, उपकरण फूंकने पर ये नियम होगा लागू

शिक्षा विभाग ने यह प्रस्ताव भेजा है कि 15 साल सुगम या दुर्गम में रह चुके शिक्षकों के अनिवार्य तबादले किए जाएं, लेकिन अभी इस संबंध में कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिला। अभी हम यह देख रहे हैं कि मानकों में जितने भी आ रहे उनके तबादले किए जाएं।  - आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed