फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trains ran from Doon after six days, then the station returned bright

Dehradun News: छह दिन बाद दून से दौड़ी ट्रेनें तो स्टेशन पर लौटी रौनक

Mon, 17 Jul 2023 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Trains ran from Doon after six days, then the station returned bright
भारी बारिश से दून में प्रभावित हुआ ट्रेनों का संचालन छह दिन बाद सामान्य हो गया। रविवार को देहरादून रेलवे स्टेशन से सभी ट्रेनें दौड़ीं तो एक बार फिर स्टेशन पर रौनक देखने को मिली। इसके चलते ऑटो-टैक्सी ऑपरेटरों के साथ-साथ वेंडरों और कुलियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सोमवार से जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते शनिवार की देर रात मुरादाबाद मंडल में लक्सर-हरिद्वार रेलखंड को ट्रेनों के संचालन के लिए दुरुस्त किया तो रविवार सुबह से ही देश के अन्य शहरों के लिए दून से ट्रेनें रवाना हुईं। जबकि, दूसरे शहरों से चलने वाली कुछ ट्रेनें भी सीधे दून पहुंचीं। सोमवार को देहरादून एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, बनारस एक्सप्रेस, दून जनशताब्दी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, उपासना और हावड़ा एक्सप्रेस दून से रवाना की गईं। इससे दिनभर स्टेशन पर यात्रियों की चहल पहल रही। ऑटो, टैक्सी चालक, वेंडरों और कुलियों की खूब कमाई हुई।
विज्ञापन

स्टेशन के वेंडर अरविंद कुमार ने बताया, बीते छह दिन से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से कामकाज पूरी तरह से ठप था। ऐसा ही हाल टैक्सी चालकों और कुलियों का भी था। टैक्सी चालक रमेश बिंजोला ने कहा, स्टेशन पर आने वाले यात्रियों पर ही हमारा काम निर्भर करता है। छह दिन में एक भी सवारी नहीं मिली, लेकिन रविवार को अच्छा काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दून से ट्रेनों का संचालन रविवार को पहली की तरह सामान्य रूप से शुरू हो गया। देर शाम को दूसरे शहरों का ट्रैक भी ठीक होने के बाद मसूरी एक्सप्रेस को भी दून से रवाना किया गया। जबकि, सोमवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस भी दून से रवाना की जाएगी। बुकिंग की बात करें तो सभी ट्रेनों में 80 से 90 फीसदी सीटें बुक रहीं। दूसरे शहरों से भी ट्रेनें दून पहुंच रही हैं।
- शशांक शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, देहरादून रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed