संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। ग्राम फेडीज में आईआईटी रुड़की की अनुगूंज परियोजना के अंतर्गत सोलर आधारित कृषि तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को सोलर उपकरणों का सहयोग लेकर कृषि समस्याओं का समाधान करने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में आईआईटी के वास्तुकला विभाग की प्रो. अवलोकिता अग्रवाल व टीआईडीईएस बिजनेस इनक्यूबेटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आजम अली खान और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नरेश गौड़ मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को खेत में जानवरों के प्रवेश पर अलार्म व सूचना देने वाली सोलर प्रणाली और सोलर व बिजली से चार्ज होने वाले उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया सोलर के उपयोग से कृषि आधारित खर्च में कमी आएगी। उन्होंने सोलर तकनीक के व्यवहारिक उपयोग, किसानों के अनुभव और नवाचार पर आधारित समाधन की जानकारी भी साझा की। इस दौरान एग्रो सेवर के संस्थापक अभिषेक चौहान, कृषि ग्रो के संस्थापक आरिफ जमाल, ब्लॉक एनआरएलएम की ओर से डॉ. पूजा गौड़ उपस्थित रहे।