फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Training provided on making incense sticks from aromatic plant

Dehradun News: सुगंधित पौधों से धूप व अगरबत्ती बनाने का दिया प्रशिक्षण

Wed, 28 Jan 2026 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Training provided on making incense sticks from aromatic plant
सेलाकुई। सगंध पौधा केंद्र पर आयोजित किए गए दो दिवसीय शिविर में ग्रामीणों को सुगंधित पौधों से अगरबत्ती व धूप बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान ने कहा इस प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त करके ग्रामीण अपने लिए एक बेहतर स्वरोजगार खड़ा कर सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. जफर ने अगरबत्ती निर्माण की आधुनिक तकनीकों और बाजार की मांग के बारे में प्रशिक्षुओं को विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त डॉ. गरिमा ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सुगंधित कच्चे माल के वैज्ञानिक चयन के बारे में बताया। जान्हवी ने अगरबत्ती की बाइंडिंग और प्राकृतिक सुगंध मिश्रण तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और डॉ. ललित ने गुणवत्ता नियंत्रण, लघु उद्योग स्थापित करने की प्रक्रियाओं से अवगत कराया। इस मौके पर डॉ. पंकज बिलवाल, शंकरलाल सागर, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed