फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Training on operation and maintenance of drinking water and sewerage systems tomorrow

Dehradun News: मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने चेताया, जल्द वार्ता न की तो आंदोलन

Thu, 19 Feb 2026 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Training on operation and maintenance of drinking water and sewerage systems tomorrow
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के संगठन उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन ने शासन के रवैये पर रोष व्यक्त किया है।
संगठन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द वार्ता नहीं हुई तो वे बिना किसी पूर्व सूचना के उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा और प्रांतीय महामंत्री राकेश सिंह रावत ने आरोप लगाया है कि अक्तूबर 2025 में मांग पत्र सौंपे जाने के बाद से शासन वार्ता को लगातार टाल रहा है। पहले चार फरवरी को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। इसके बाद 13 फरवरी की बैठक को भी शासन ने टाल दी। अब 27 फरवरी को वार्ता के लिए मात्र आधा घंटा दिया गया है, जिसे संगठन ने कर्मचारियों का अपमान और शासन की असंवेदनशीलता बताया है।

संगठन ने मांग की है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण लंबित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के लिए पर्याप्त समय प्रदान किया जाए। बैठकों को बार-बार स्थगित करने की प्रक्रिया तुरंत बंद हो। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि इसी प्रकार बैठकों को मजाक बनाया गया तो फेडरेशन ऐसी बैठकों का बहिष्कार करेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed