फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Training on mushroom production

Dehradun News: मशरूम उत्पादन का दिया प्रशिक्षण

Thu, 30 Apr 2026 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Training on mushroom production
एमपीजी कॉलेज में सेवार्थ विद्यार्थी और इतिहास विभाग ने दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की। इसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और राष्ट्रीय शोध संयोजक अर्जुन आनंद ने बुधवार को किया। इस कौशल विकास योजना के तहत 31 छात्र-छात्राओं का चयन हाईस्कूल की अंकतालिका के आधार पर हुआ है। उन्हें दो दिनों तक मशरूम उत्पादन की तकनीकी जानकारी मिलेगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उत्तराखंड सरकार प्रमाणपत्र प्रदान करेगी। मीरा सकलानी ने कहा कि यह पहल युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाएगी। अर्जुन आनंद ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। संयोजक डॉ. दिनेश जैसाली ने बताया कि 2023 के सर्वे में 375 में से 370 छात्राएं बेरोजगार थीं इसलिए यह कार्यशाला की गई। इस दौरान अनिल सिंह अन्नू, श्वेता शर्मा, प्राचार्य डॉ. सुनील पंवार, डॉ. अमिताभ भट्ट, अदिति पांथरी, आयुष त्रिपाठी, प्रमेश जोशी, हिमानी कोठारी, सोहिता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed