फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Training given to farmers for goat rearing

Dehradun News: बकरी पालन के लिए किसानों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 30 Jan 2025 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Training given to farmers for goat rearing
फोटो....
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वित्त सहयोग व गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के पशु आनुवंशिक प्रजनन विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के माध्यम से ग्राम पंचायत नराया में बकरी पालकों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को बकरी पालन से आय में वृद्धि की जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. आशीष कुमार घोष ने किसानों को बकरी की प्रजनन क्षमता बढ़ाने संबंधी तकनीकी जानकारी दी। इसके साथ ही डॉ. पी प्रभाकरन ने बकरी के मांस से बिस्किट बनाने की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. सुनील कुमार ने बकरियों के आवास प्रबंधन एवं उससे जुड़ी जानकारियां दीं। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के पशु पोषण वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने बकरियों के उत्तम आहार के बारे में जानकारी देते हुए चारा पत्ती व आहार को उम्र और शरीर भार के अनुसार खिलाने की बात कही। कार्यक्रम में 40 बकरी पालकों को संतुलित दाना, दवा, खनिज मिश्रण के साथ बकरियों के आहार प्रबंधन के लिए पानी और चारा के लिए टब भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, राहुल, भगत सिंह, नरेंद्र सिंह, पूरण सिंह, ऋतिका, निर्मला, पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed