{"_id":"553ea830bf945486fb13b3eb98bb6d9c","slug":"training-for-personality-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तित्व विकास के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तित्व विकास के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 29 Aug 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय युवा कोर के सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, व्यक्तित्व विकास, मनरेगा के बारे में बताया गया। यह दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र देहरादून के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
राजपुर स्थित आईसीएम संस्थान में प्रशिक्षण प्रभारी युवा समन्वयक अमित नागर ने संगठन की कार्ययोजना, संविधान के मौलिक अधिकार एवं नीति निर्देशक तत्वों की जानकारी दी। प्रशिक्षण समन्वयक डा. मुकेश डिमरी ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के गठन, उद्देश्य के बारे में लोगों को बताया।
विज्ञापन
साथ ही स्वयं सहायता समूह, व्यक्तित्व विकास, युवा मंडलों के गठन एवं वित्तीय पोषण, भारतीय संविधान, मनरेगा और खाद्य सुरक्षा बिल की जानकारी दी गई।
शिविर में देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी से करीब 67 प्रतिभागी शामिल थे। प्रशिक्षण सत्र में संस्थान के उपनिदेशक भंवर सिंह, डा. योगेश धस्माना, एपी घिल्डियाल, प्रवीण जोशी, जीएस सजवाण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन