{"_id":"5e945c378ebc3e767940e173","slug":"trainee-ips-officers-will-be-sent-to-various-states-including-uttarakhand-on-1-may133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में एक मई को भेजे जाएंगे ट्रेनी आईएफ़एस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में एक मई को भेजे जाएंगे ट्रेनी आईएफ़एस अफसर
Tue, 14 Apr 2020 08:44 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी में प्रशिक्षण समाप्त करने के बाद 2018- 20 बैच के आईएफएस अफसरों को एक मई को उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर एकेडमी के अधिकारियों ने अफसरों को उनके मूल कैडर वाले राज्यों में भेजने को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि एकेडमी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अफसरों को उनके कैडर में भेजा जा सके, इसके लिए तमाम राज्यों के मुख्य सचिवों से संपर्क साधा जा जा रहा है।
विज्ञापन
अफसरों को उनके मूल कैडर वाले राज्यों में आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए मंत्रालय व एकेडमी की ओर से विशेष पास जारी किए जाएंगे। साथ ही राज्य सरकारों की भी मदद ली जाएगी। बताया कि केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने निर्देश जारी किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच इन अफसरों की तैनाती को आपदा की श्रेणी में मानते हुए उन्हें तत्काल रवाना किया जाए।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इस साल एकेडमी की ओर से आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को भी फिलहाल टाल दिया गया है। इतना ही नहीं प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों के परीक्षा परिणाम भी उनके राज्यों को ही भेजे जाएंगे। बताया कि दीक्षांत समारोह अगले साल वाले बैच के साथ ही किया जाएगा।