{"_id":"5f7e9e86b36998011d55b1b9","slug":"train-ticket-booking-rule-now-passenger-can-book-ticket-before-half-an-hour-train-departure","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने यात्रियों को दी सुविधा, अब यात्री ट्रेन रवाना होने से आधा घंटा पहले भी करा सकेंगे आरक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने यात्रियों को दी सुविधा, अब यात्री ट्रेन रवाना होने से आधा घंटा पहले भी करा सकेंगे आरक्षण
Thu, 08 Oct 2020 11:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग : प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
देहरादून-नई दिल्ली, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी के साथ ही देहरादून से कोटा को जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में अब यात्री ट्रेन रवाना होने से पहले 30 मिनट पहले त्वरित आरक्षण करा सकेंगे। जिन ट्रेनों में आरक्षण निरस्त कराया जाएगा वे सीटें तत्काल श्रेणी को आवंटन की जाएंगी।
विज्ञापन
बता दें, कोरोना संकट के चलते रेलवे बोर्ड ने 11 मई से दो घंटे पूर्व कराने आरक्षण कराने की व्यवस्था की थी। अब कोरोना को लेकर स्थितियां सुधरने पर रेलवे बोर्ड में देहरादून-नई दिल्ली, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी, देहरादून से कोटा जाने वाली ट्रेनों में पूर्ववत 30 मिनट पहले आरक्षण की सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि इस संबंध में सभी स्टेशनों के संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आरक्षण की सुविधा त्वरित काउंटर या फिर ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगी। टिकट वापसी नियम के अनुसार पहले से आरक्षित टिकटों के निरस्तीकरण की अनुमति इस दौरान नहीं होगी।
विज्ञापन