{"_id":"67ed04ea18be5de0350857e6","slug":"train-running-status-railways-extended-operating-period-of-eight-special-trains-vadodara-haridwar-roorkee-news-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई, वडोदरा-हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन का यहां होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई, वडोदरा-हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन का यहां होगा ठहराव
Wed, 02 Apr 2025 03:06 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 02 Apr 2025 03:06 PM IST
सार
छह अप्रैल से 29 जून तक वडोदरा-हरिद्वार-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल संचालित होगी।साबरमती-हरिद्वार-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 3 अप्रैल से 5 मई तक संचालित होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अप्रैल माह तक संचालित हो रही ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाते हुए पीलीभीत-शाहजहांपुर- पीलीभीत अनारक्षित स्पेशल ट्रेन अब 1 अप्रैल से 30 जून तक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
वडोदरा- हरिद्वार-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल छह अप्रैल से 29 जून तक संचालित होगी। ट्रेन का हरिद्वार से प्रस्थान समय शाम 4 बजकर 45 मिनट और रुड़की में 5 बजकर 28 मिनट पर पहुंचने के बाद दो मिनट का ठहराव दिया गया है। साबरमती-हरिद्वार-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 3 अप्रैल से 5 मई तक संचालित होगी। यह ट्रेन 3 अप्रैल से 4 मई तक साबरमती से बृहस्पतिवार व रविवार को और 4 अप्रैल से 5 मई तक शुक्रवार एवं सोमवार को हरिद्वार से संचालित होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli: सुबह मंदिर गई... खाना बनाया, माता-पिता के लिए लिखा सुसाइड नोट; फिर फंदे से लटककर युवती ने दी जान
इसके अलावा सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 9 अप्रैल बृहस्पतिवार व शनिवार छोड़कर और सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल 3 अप्रैल से 11 अप्रैल शनिवार और सोमवार को छोड़कर संचालित होगी।