फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   train passenger suffers.

रविवार को रेल यात्रियों की होगी फजीहत

Sun, 22 Feb 2015 10:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 22 Feb 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
train passenger suffers.

रविवार का दिन ऋषिकेश के रेल यात्रियों के लिए बेहद परेशानी वाला रहेगा।

विज्ञापन


सुबह निर्धारित समय 8:00 बजे हेमकुंड एक्सप्रेस, दोपहर 2.25 बजे श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी। हरिद्वार और ऋषिकेश में आवाजाही करने वाली चार लोकल ट्रेन रद्द रहेंगी।

दरअसल, रायवाला और मोतीचूर यार्ड के बीच पुल नंबर 68 में ब्लॉक मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ट्रैक करीब सात घंटे तक बंद रहेगा। जम्मू से आने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस और गंगानगर राजस्थान से आने वाली श्री गंगानगर एक्सप्रेस रायवाला मोतीचूर में ब्लॉक मरम्मत के चलते हरिद्वार में ही रुकेगी।
विज्ञापन


लिहाजा ऋषिकेश आने के लिए इन ट्रेनों में सवार यात्रियों को यातायात के दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

स्टेशन मास्टर मनोज सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस के अलावा सुबह 8:30 बजे ऋषिकेश से हरिद्वार ट्रेन संख्या 54482, 11.40 बजे हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाली ट्रेन संख्या 54483, दोपहर 12.20 बजे ऋषिकेश से बांदीकुई पैसेंजर 54462 और दो बजे बांदीकुई से ऋषिकेश आने वाली पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन चलेंगी
तड़के 4.20 बजे दिल्ली से ऋषिकेश आने वाली पैसेंजर, सुबह 6.20 बजे हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाली लोकल ट्रेन। दोपहर 3.20 बजे ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय से सवा घंटा विलंब 5.45 बजे जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed