फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   train canceled due to bad weather

ऋषिकेश से जाने वाली दिल्ली पैसेंजर समेत तीन ट्रेनें 15 फरवरी तक रद्द

Fri, 20 Jan 2017 07:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 20 Jan 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
train canceled due to bad weather
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

रेलवे ने मौसम में सुधार न होता देख तीर्थनगरी ऋ‌षिकेश से दिल्ली जाने वाली दिल्ली पैसेंजर और हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच स्थगित चल रहीं तीन रेल सेवाओं की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ा दी हैं। पहले इन ट्रेनों को 15 जनवरी तक के लिए रद्द किया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर सुबह 5:35 बजे आती थी और 6:45 बजे रवाना होती थी। मैदानी क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर के चलते रेलवे ने पहले इस ट्रेन को आठ दिसंबर और फिर 15 जनवरी तक स्थगित किया।
विज्ञापन


मौसम में सुधार न होने पर हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच चलने वाली तीन लोकल ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा। दैनिक यात्री 15 जनवरी से स्थगित रेल सेवाओं के संचालन सुचारू होने की आस लगाए बैठे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने फिर खराब मौसम का हवाला देते हुए दिल्ली पैसेंजर 54472, हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाली 54481, ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाली 54484 और हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाली 54485 को 15 फरवरी तक स्थगित कर दिया हैं।

स्टेशन मास्टर विनोद मीणा ने बताया कि अग्रिम आदेश तक दिल्ली पैसेंजर अप और तीन लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed