फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   train accident in udham singh nagar.

ट्रेन से टकराकर 300 मीटर तक घसीटती गई जीप, दो मौत

Thu, 04 Jun 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, किच्छा(ऊधमसिंहगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, किच्छा(ऊधमसिंहगर) Updated Thu, 04 Jun 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
train accident in udham singh nagar.

हल्द्वानी रोड पर गोकुलनगर में मानव रहित क्रॉसिंग पर बरेली से लालकुआं जा रही पैसेंजर ट्रेन से मैक्स जीप टकराने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों मृतक और तीन घायल सितारगंज क्षेत्र और एक घायल पीलीभीत का रहने वाला है। दुर्घटना के बाद ट्रेन लगभग एक घंटे तक मौके पर रुकी रही। सूचना पर रेलवे और पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बरेली से लालकुआं आने वाली ट्रेन संख्या 55335 सुबह लगभग आठ बजे  गोकुलनगर के निकट पहुंची तो वहां मानव रहित क्रासिंग पार कर रही मैक्स जीच (यूके 03 5198) चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप लगभग 300 मीटर तक घसीटती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में जीप चालक महेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह और सुनील निवासी केशवनगर वार्ड-छह सितारगंज शामिल हैं। हादसे में सुनील की पत्नी नीलिमा बुरी तरह घायल हुई हैं।

हादसे में इनकी हुई मृत्यु

train accident in udham singh nagar.

अन्य घायलों में देवी (40 वर्ष) पत्नी मृत्युंजय निवासी छिद्दा नौबतिया नानकमत्ता, मृत्युंजय (42 वर्ष) पुत्र दीन बंधु और माधोटांडा पीलीभीत निवासी राहुल कुमार पुत्र मुन्ना लाल शामिल हैं। सभी घायलों को प्राइवेट वाहनों से किच्छा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। मैक्स सवार सभी लोग सितारगंज से किराए की मैक्स लेकर फाटक पार बनी मजार पर लगने वाले उर्स में खिलौनों की दुकान लगाने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

सूचना पर सीओ प्रताप सिंह पांगती, कोतवाल बीएल विश्वकर्मा, ग्राम देवरिया के पूर्व प्रधान चंदन पांडे, ग्राम गड़रिया बाग के प्रधान पति अरविंद यादव, बसपा नेता सदानंद आजाद आदि मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed