फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   train accident in bilaspur

UP: ट्रेन से टकराई बोलेरो, सात की मौत

Fri, 07 Feb 2014 06:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Feb 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
train accident in bilaspur

यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर बारात की एक बोलेरो संपर्क क्रांति की चपेट में आ गई।

विज्ञापन


इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत सात बारातियों की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार तीन बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर है, उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

रेल सेवा बाधित
घटना के बाद रामपुर रोड पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। घटना के बाद ट्रेन करीब 18 मिनट तक रुकी रही।

जिला रामपुर के थाना मिलखानम ग्राम माटखेड़ा नंबर एक निवासी तरसीम सिंह की बारात शुक्रवार सुबह सितारगंज के लिए रवाना हुई।

इसमें शामिल होने के लिए दूल्हे पक्ष के माटखेड़ा नंबर एक मिलखानम निवासी रिश्तेदार सुरजीत सिंह परिवार संग बोलेरो (पीबी-11-एक्यू-9080) से जा रहे थे।

तेज गति से आ रही थी ट्रेन
बोलेरो को सुरजीत सिंह का बेटा बूटा सिंह चला रहा था।

इस बीच बोलेरो जब बिलासपुर थाना क्षेत्र के गोकुल नगर स्थित मानव रहित क्रासिंग पर पहुंची तो क्रॉसिंग पार करते समय रुद्रपुर की तरफ से तेज गति से आ रही संपर्क क्रांति ने टक्कर मार दी।

तत्पश्चात तेज धमाके के साथ बोलेर पास के खड्ढे में जा गिरी और वहां पर चीख पुकार मच गई। टक्कर की तेज आवाज पास के फुलसुंगी गांव के ग्रामीणों ने सुनी।

आनन-फानन में ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि बोलेरो में सवार सात लोगों की मौत हो चुकी थी और चार लोग बुरी तरह से जख्मी थे।

अस्पताल में घायल भर्ती
बिलासपुर पुलिस के मुताबिक बोलेरो में सवार सुरजीत सिंह की पत्नी बलजीत कौर (56), बेटा बूटा सिंह (40), दोनों बहुएं मनप्रीत कौर (38) और गुरप्रीत कौर (28), पोता एकम सिंह (10), पोती कोमलप्रीत (14) और एक अन्य रिश्तेदार नरेंद्र कौर (30) पत्नी बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि सुरजीत सिंह स्वयं पोती हरसिमरत कौर (06), दोनों पोते हरकीरत सिंह (12) और युवराज सिंह (12) घायल हो गए।

युवराज की हालत गंभीर देख नारायण ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर एसपी रामपुर साधना गोस्वामी, कोतवाल बिलासपुर प्रमोद कुमार शर्मा के साथ ही रुद्रपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक राज बहादुर शुक्ला, रेलवे पुलिस के एसआई केके यादव भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।

बिलासपुर के एसडीएम मदन सिंह गर्ब्याल ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही रुद्रपुर सीओ राजीव मोहन और कोतवाल भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों में आक्रोश
बिलासपुर थाना क्षेत्र के गोकुलनगर में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक समय समय पर रेलवे क्रॉसिंग बनाए जाने की मांग उठाई गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि यदि क्रासिंग नहीं बनाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


लाशों में अपनों को तलाशते रहे
रेलवे क्रासिंग पर हुए हादसे की सूचना पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान बारात में जा रहे लोग मौके पर पहुंचकर लाशों में अपने रिश्तेदारों को रोते बिलखते तलाशते नजर आए।

मातम में बदली बारात की खुशियां
बारात की खुशियां अचानक गोकुल नगर में हुए हादसे के बाद मातम में बदल गया।

किसी ने भी नहीं सोचा था कि माटखेड़ा नंबर एक से सितारगंज जाने वाली बारात में शामिल एक बोलेरो ट्रेन की चपेट में आ जाएगी।

बताया जा रहा है कि सभी बाराती हंसते गाते जा रहे थे। जैसे ही उन्हें गोकुलनगर में हादसे की सूचना मिली, उनकी खुशियां गम में बदल गई।

वे लोग रोते हुए घटनास्थल के साथ ही अस्पताल पहुंचे और अपने रिश्तेदारों के बारे में पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed