फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tragic accident in dehradun two students died, two serious

उत्तराखंडः राजधानी दून में दर्दनाक हादसा, सेंट थॉमस स्कूल के दो छात्रों की मौत, दो गंभीर

Sun, 22 Dec 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Tragic accident in dehradun two students died, two serious
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

मनहूस माने जाने वाले बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर शुक्रवार देर रात सैंट थामस स्कूल के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य दोस्त जख्मी हो गए। स्पीड ब्रेकर पर पहली बाइक फिसलने के बाद पीछे से आ रहे दोनों छात्रों की बाइक असंतुलित होकर फ्लाई ओवर की दीवार से टकरा गई।

विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूल में अवॉर्ड मिलने की खुशी में छात्र ने रात में अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। पार्टी से लौटते समय यह अनहोनी हुई है। मरने वाले दोनों छात्र अपने घरों में इकलौते चिराग थे। जाखन के इंजीनियर एनक्लेव निवासी डा. मुजीबुर्रहमान का बेटा सैम्यूर्रहमान उर्फ अलमास (18) फालतू लाइन स्थित सैंट थॉमस में कक्षा बारह का छात्र था।

विज्ञापन

 

शुक्रवार को स्कूल के समारोह में बेस्ट अवॉर्ड मिलने की खुशी में सैम्यूर्रहमान अपने साथी उत्कृष करील (18) निवासी देहराखास के अलावा परिवार के वसीउर्रहमान (23) निवासी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद और ईशान (25) निवासी राजपुर रोड को शुक्रवार रात को पार्टी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

घायलों को पहले दून और बाद में मैक्स अस्पताल भेजा गया

राजपुर रोड पर चारों युवक पार्टी करने के बाद दो बाइकों से बल्लपुर चौक होते हुए जीएमएस रोड आ रहे थे। पुलिस ने घायलों से पूछताछ के आधार पर बताया कि बल्लीवाला फ्लाई ओवर के ऊपर आगे चल रहे वसीउर्रहमान और ईशान की बाइक अचानक स्पीड ब्रेकर पर फिसल गई।

 

पीछे से आ रही सैम्यूर्रहमान और उत्कृष की बाइक असंतुलित होकर दूसरी साइड में फ्लाई ओवर की दीवार से टकरा गई। सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटों की वजह से बाइक सवार दोनाें छात्रों की मौके पर मौत हो गई।  


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों वसीउर्रहमान और ईशान को 108 की मदद से पहले दून और बाद में मैक्स अस्पताल भेजा गया है। उन्हाेंने बताया कि मृतक सैम्यूर्रहमान के पिता डाक्टर है तो उत्कृष के पिता लक्ष्मण करील के पिता डिस्पेंसरी रोड पर गैस चूल्हे आदि ठीक करने का काम करते है।
 

दोनों अपने-अपने घरों के इकलौते चिराग थे। परिजन शवाें का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद वसंत विहार थाना पुलिस ने दोनों छात्रों के शवों को बिना पीएम के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घायल वसीउर्रहमान दून के यूपीएसई में कोचिंग और ईशान ऑनलाइन व्यवसाय का काम करता था। 

घटनास्थल पर मिला एक ही हेलमेट
 

पुलिस ने दुर्घटनास्थल से एक ही हेलमेट बरामद किया है। एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि जाहिर है कि एक ही बाइक चालक के पास हेलमेट था। दूसरी बाइक का चालक हेलमेट नहीं पहने था। हेलमेट न होने के कारण छात्रों के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से जान गई है। मौत के मुंह में गया छात्र सैम्यूर्रहमान के अलावा घायल वसीउ र्रहमान और ईशान एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed