फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   traffic will diverted due to eid namaz

ईद कल, नमाज के समय डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

Wed, 06 Jul 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jul 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
traffic will diverted due to eid namaz
- फोटो : amarujala

बृहस्पतिवार को होने वाली ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान देहरादून का यातायात डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन


एसएसपी डा. सदानंद दाते ने एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल और एसपी सिटी अजय सिंह के साथ ईद पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अंतिम रूप दिया। ईदगाह और दूसरी मस्जिदों पर बुधवार शाम से ही पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। शहर के कई मार्गों का ट्रैफिक सुबह सात बजे से लेकर नमाज पूरी होने तक डायवर्ट रहेगा। 

बिंदाल ईदगाह
. घंटाघर से चकराता रोड की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
. दर्शन लाल चौक से घंटाघर होकर कैं ट और बल्लूपुर जाने वाले वाहनों को राजपुर रोड से न्यू कैंट रोड होते हुए कैंट थाने के बाहर से निकाला जाएगा। 
. किशन नगर चौक से शहर की तरफ  आने वाले ट्रैफिक को कौलागढ़ होते हुए दिलाराम चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 
.बल्लूपुर पर बैरियर लगाकर शहर की ओर जाने वाले यातायात को बल्लीवाला चौक की तरफ  भेजा जाएगा। 

क्लेमेंटाउन ईदगाह
. सहारनपुर-दिल्ली मार्ग के यातायात को चंद्रमणी मोड़ से वाडिया इंस्टीट्यूट की तरफ  डायवर्ट किया जाएगा। यातायात जीएमएस रोड, शिमला बाईपास की तरफ से आईएसबीटी की तरफ संचालित होगा।
विज्ञापन

. आईएसबीटी से सहारनपुर और दिल्ली की तरफ जाने वाला यातायात को टर्नर मोड़ से सुभाषनगर होते हुए भेजा जाएगा। 

यहां रहेंगे पुलिस बैरियर
बिंदाल चौक,  घंटाघर चौक, बल्लूपुर चौक, किशन नगर चौक, मोरोवाला, टर्नर रोड, सुभाष रोड मोड़ और धर्मपुर।  

ईद का अवकाश बृहस्पतिवार को
ईद-उल-फितर का अवकाश बृहस्पतिवार को होगा। शासन की सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईद का अवकाश बुधवार अंकित हो गया था। इस संबंध में प्रभारी सचिव सामान्य प्रशासन दिलीप जावलकर ने बृहस्पतिवार को ईद की छुट्टी के संबंध में आदेश जारी किया है। शहर काजी मोहम्मद अहमद कासिमी ने ईद बृहस्पतिवार को मनाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed