Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic system in disarray at major intersections and

Dehradun News: विकासनगर के मुख्य तिराहों-चौराहों पर यातायात व्यवस्था चौपट

Tue, 17 Nov 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 17 Nov 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Traffic system in disarray at major intersections and
- रेहड़ा-ठेली के अतिक्रमण और ई-रिक्शाओं की बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ रहे हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगर के मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। रेहड़ा-ठेली के अतिक्रमण और ई-रिक्शाओं के तिराहे-चौराहों पर खड़े होकर सवारियां उतारने-बैठाने के कारण लोगों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि बाजार के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इससे न केवल मुख्य मार्ग, बल्कि बाजार से जुड़ी गलियों में भी आवाजाही प्रभावित हो रही है।
नगर का मुख्य बाजार करीब तीन किलोमीटर लंबा है। इसमें नौ प्रमुख तिराहे-चौराहों सहित 15 से अधिक गलियां निकलती हैं। इन सभी स्थानों पर रेहड़ा-ठेली संचालकों ने सड़क और गलियों के मुहानों तक अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। वहीं, इन स्थानों पर तीन से चार ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। चालक बीच सड़क पर ही यात्रियों को उतारने और बैठाने लगते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों, स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को उठानी पड़ती है। कई बार वाहनों के आमने-सामने फंसने से जाम खुलने में काफी समय लग जाता है। गलियों के मुहानों पर अतिक्रमण होने के कारण वहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी धीरज कुमार, राहुल राठौर, विजय यादव आदि का कहना है यदि नगर पालिका प्रशासन सख्ती बरते तो समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याग्रस्त नगर के प्रमुख तिराहे-चौराहे
लक्ष्मणपुर तिराहा, डाकपत्थर चौक, स्टेट बैंक वाली गली, विद्यापीठ मार्ग, अस्पताल रोड तिराहा, पहाड़ी गली चौक, सहारनपुर बस अड्डा चौक, गीता भवन चौक, मंडी चौक और बाबूगढ़ चुंगी शहर के सबसे समस्याग्रस्त तिराहे और चौराहे हैं।

नगर में लगने वाले रेहड़ा-ठेली के लिए नगर पालिका बस अड्डे पर वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा ई-रिक्शा से संबंधित समस्या के समाधान के लिए पुलिस व परिवहन विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। - धीरज बॉबी नौटियाल, चेयरमैन नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed