{"_id":"b15ba45d00708501aab8ccbd9f657e85","slug":"traffic-stop-in-tehri-dam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी डैम टॉप से दिन में भी आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी डैम टॉप से दिन में भी आवागमन बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 13 Feb 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले टिहरी जिले के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री के निर्देशों से जनता में उम्मीद जगी थी कि डैम टॉप से देर तक वाहनों की आवाजाही होने से उन्हें राहत मिलेगी पर हुआ इसके उलट। राहत तो मिली नहीं, मुश्किलें और बढ़ गई।
विज्ञापन
टीएचडीसी प्रशासन ने बांध की सुरक्षा का हवाला देते हुए दिन में अधिकांश वाहनों की आवाजाही जीरो ब्रिज से करने का निर्णय ले लिया। नतीजन अब भिलंगना, देवप्रयाग, कीर्तिनगर और जाखणीधार क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए जीरो ब्रिज से नौ किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि वर्ष 2013 की आपदा में जीरो ब्रिज मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है। इस वजह से वाहनों की आवाजाही सुबह छह से शाम छह बजे तक डैम टॉप से हो रही थी। दो दिन पूर्व जिले के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू के सामने लोगों ने अपनी समस्या उठाते हुए डैम टॉप से आवाजाही की अवधि बढ़ाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
जनता की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने टीएचडीसी और सीआईएसएफ के अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का ख्याल करते हुए डैम टॉप से वाहनों की आवाजाही रात आठ बजे तक करने के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देशों से लोगों में उम्मीद जगी थी कि राह कुछ आसान होगी लेकिन अब मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान का कहना है कि जब भी डैम टॉप से वाहनों की आवाजाही की बात आती है, तो टीएचडीसी बांध को खतरा बताकर अपना पल्ला झाड़ देती है।
डैम की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। जीरो ब्रिज मार्ग से सामान्य रूप से वाहनों की आवाजाही हो रही है। यदि इस मार्ग पर समस्या है, तो उसे दूर किया जाएगा। जिस तरह से देशभर में आतंकी गतिविधियां बढ़ रही है। उसे देखते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने 10 फरवरी को डैम क्षेत्र के निरीक्षण करने के बाद यह निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करने के बाद ही रात आठ बजे तक डैम टॉप से वाहनों की आवाजाही हो, लेकिन डैम की सुरक्षा को देखते हुए देर शाम तक डैम टॉप से वाहनों की आवाजाही संभव नहीं है।
- ओएस मौर्य, महाप्रबंधक, टीएचडीसी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने जिले के लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए 10 फरवरी को शाम आठ बजे तक डैम टॉप से वाहनों की आवाजाही करने के निर्देश दिए थे। टीएचडीसी को अब डैम टॉप से वाहनों की आवाजाही करने में क्या समस्या आ रही है, इस बारे में जानकारी लेने के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा।
- माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद, टिहरी