फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic restored on 15 routes, eight still closed

Dehradun News: 15 मार्गों पर यातायात बहाल, आठ अभी भी बंद

Sun, 29 Sep 2024 03:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Traffic restored on 15 routes, eight still closed
I
विज्ञापन

IIशनिवार को मौसम साफ रहने से लोक निर्माण विभाग को मलबा हटाने में मिली सहूलियत
I
Iक्षेत्र के 15 मोटरमार्गों पर आवाजाही बहाल कर दी गई। अभी भी आठ सड़कें बंद हैं। शनिवार को मौसम साफ रहने से लोक निर्माण विभाग को मलबा हटाने में काफी सहूलियत मिली। अन्य बंद पड़े मार्गों को खोलने का प्रयास जारी है।
I
I
I
Iलोक निमार्ण विभाग अस्थाई खंड साहिया का हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य मोटरमार्ग एक स्थान पर बंद है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड साहिया का ठलीन-बडैथ पिनगिरी मोटरमार्ग दो स्थान पर बंद है। पीएमजीएसवाई कालसी का बनियावा मोटरमार्ग दो स्थान पर बंद रहा। लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता का टुंगरा मोटरमार्ग एक स्थान पर, पुरोड़ी-हयो टगरी से कैत्री मोटरमार्ग तीन स्थान पर, पुरोड़ी-हयोटगरी मोटरमार्ग सात स्थान पर, रावना पुरोड़ी मोटरमार्ग तीन स्थान पर मलबा आने से बंद रहा।
विज्ञापन

I
Iलोक निर्माण विभाग साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल और लोनिवि चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि मौसम के साफ होने से अधिकांश सड़कों को खोल दिया गया है। जल्द ही क्षेत्र के कई अन्य मार्गों पर आवाजाही बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iचेतावनी स्तर पर पहुंची यमुना, टोंस में कम रहा पानी
I
Iविकासनगर। शनिवार को यमुना का जलप्रवाह चेतावनी स्तर पर पहुंच गया। वहीं, टोंस में पानी चेतावनी स्तर से कम रहा। यमुना में चेतावनी स्तर 455.37 मीटर है इसे छूकर नदी बह रही थी। टोंस अपने चेतावनी स्तर 644.60 से कम यानी 642.85 मीटर पर बही।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed