फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic problem persisted for the second day in the Queen of Hills, Mussoorie

पहाङो की रानी मसूरी में दूसरे दिन भी बनी रही ट्रेफिक जाम की समस्या बनी रही, पुलिस के ट्रेफिक जाम खोलने के लिए निकला पसीना

Sun, 20 Mar 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic problem persisted for the second day in the Queen of Hills, Mussoorie
शहर में दूसरे दिन भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। शहर के मालरोड सहित सभी चौक चौराहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को परेशान किया। पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक जाम को खोलने के लिए पुलिस जवानों के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात किए लेकिन पर्याप्त संख्या में फोर्स नहीं होने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। पर्यटक तो खुलकर यह भी बोल रहे हैं कि यहां का मौसम बेहतरीन है लेकिन ट्रैफिक जाम बड़ी परेशानी है।
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में बड़ी संख्या में सप्ताहांत में पर्यटक आए हैं, जिससे शहर के पर्यटक स्थल काफी समय बाद पूरी तरह से गुलजार नजर आया। इन्हें देखकर व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। पर इन सबके बीच पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से शहर में आए पर्यटकों को ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ा। मालरोड पर बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। साथ ही कैंपटी रोड, देहरादून रोड के साथ भगत सिंह चौक के निकट ट्रैफिक जाम आम है। यही हाल लंढौर, मलिंगगार क्षेत्र में भी जाम की वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान रहे। हरियाणा से आए सैलानी सुखविंदर सिंह ने कहा कि तीन दिन से मसूरी में हैं लेकिन दो दिन से ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं। कहा मसूरी का मौसम बेहद खूबसूरत है लेकिन ट्रैफिक जाम ने परेशान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। वहीं मालरोड में भी जाम की समस्या बनी रही, जिसकी वजह से पर्यटक परिवार के साथ घूम नहीं पाए। हालांकि पुलिस ने जाम से निपटने के लिए पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए थे लेकिन यह संख्या पर्याप्त नहीं है। शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में शनिवार के मुकाबले रविवार को पर्यटकों की भीड़ कुछ कम है। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed