फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   christmas 2021: Traffic pressure will be reduced to stop vehicles in Kingreg

क्रिसमस: मसूरी में क्रिसमस में आने वाले पर्यटकों को नहीं मिलेगा जाम, पुलिस ने की तैयारी

Sat, 25 Dec 2021 10:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 25 Dec 2021 10:59 AM IST
सार

क्रिसमस के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी आएंगे। इस दौरान ट्रैफिक जाम की आशंका पर पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिरिक्त पुलिस जवानों के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
christmas 2021: Traffic pressure will be reduced to stop vehicles in Kingreg
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

क्रिसमस पर शहर में जाम न लगे इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। चौक-चौराहों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के साथ हाल्ट पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ी तो किंग्रेग में वाहनों को रोक कर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सकता है।

विज्ञापन


क्रिसमस के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी आएंगे। इस दौरान ट्रैफिक जाम की आशंका पर पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिरिक्त पुलिस जवानों के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं। सीओ मसूरी नरेन्द्र पंत के अनुसार किंग्रेग में बनी मल्टीलेवल पार्किंग और टाउनहाल की पार्किंग में वाहनों को खड़ा करने के लिए एमडीडीए और लोनिवि के अधिकारियों से बात की गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि नौ सब इंस्पेक्टर, 22 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी मसूरी पहुंच चुकी है। इनके लिए ड्यूटी चार्ट भी बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed