फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic plan of the city will be seen on the petrol pumps

देहरादून और मसूरी के पेट्रोल पंपों पर दिखेगा शहर का ट्रैफिक प्लान 

Sun, 16 Jun 2019 03:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Jun 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Traffic plan of the city will be seen on the petrol pumps
फाइल फोटो

दून और मसूरी से जुडे़ यातायात की जानकारी अब पेट्रोल पंप पर लगने वाली डिस्प्ले स्क्रीन पर उपलब्ध रहेगी। पुलिस एक प्राइवेट कंपनी के सहयोग से इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में है। पहले चरण में पांच पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा रहेगी। बेहतर परिणाम आने के बाद इस योजना को तमाम पेट्रोल पंपों पर लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन


दून और मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव के मद्देनजर पुलिस कई प्लान पर काम कर रही हैं। नए वैकल्पिक मार्गों को विकसित करने के साथ यातायात से जुड़ी हर जानकारी पर्यटकाें को उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसी कड़ी में एक प्राईवेट कंपनी के साथ मिलकर पेट्रोल पंपों पर डिस्प्ले स्क्रीन लगाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि प्रथम चरण में शहर के पांच पेट्रोल पंपों को इस योजना में शामिल किया गया है। शहर के मसूरी रोड, चकराता रोड, जीएमएस रोड, ईसी रोड और सहारनपुर रोड के पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा रहेगी। सोमवार तक इस प्लान को अंतिम रूप देने की तैयारी है। डिस्प्ले स्क्रीन पर यातायात से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। मसलन, ट्रैफिक का दबाव कहां है, कौन-कौन से मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा कौन-कौन से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही गूगल मैप भी उपलब्ध रहेगा। साथ ही यातायात नियमों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायवर्ट से व्यवस्थित हुआ मसूरी का यातायात 
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने शनिवार को दावा किया कि मसूरी में यातायात सामान्य रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक दबाव कम करने को कई स्थानों से यातायात डायवर्ट किया गया है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। भविष्य में भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed