फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic on three PWD routes was disrupted due to debris

Dehradun News: मलबा आने से तीन मार्ग घंटों रहे बाधित, वाहन चालक फंसे

Tue, 09 Jul 2024 04:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic on three PWD routes was disrupted due to debris
Iलगातार बारिश से गड्ढों में तब्दील हुए मसूरी के संपर्क और मुख्य मार्गI
विज्ञापन




भारी बारिश के चलते मलबा आने से लोनिवि के तीन मार्गों पर यातायात बाधित रहा। घंटों मार्ग बंद रहने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं लगातार बारिश से शहर के कई संपर्क और मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।



बारिश में मलबा आने से सोमवार को सहर्षधारा-कार्लीगाड़-सरोना मार्ग चार घंटे तक बंद रहा। मालदेवता-सेरकी, सिल्ला मार्ग तीन घंटे से अधिक समय के लिए बंद रहा। मूलाधार-सेरकी सिल्ला मार्ग भी तीन घंटे तक बाधित रहा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रहने से चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोनिवि के ईई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग बाधित होने की सूचना पर जेसीबी मौके पर भेजकर मलबा हटाया गया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। लगातार बारिश के चलते नगर पालिका के आधा दर्जन से अधिक संपर्क और मुख्य मार्गों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोनिवि की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन


लंढौर मुख्य मार्ग कई जगह टूट गया है। मोतीलाल नेहरू मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मसूरी-हाथी पांव मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने लगे हैं। सड़कों की हालत खराब होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि करीब आधा दर्जन सड़कें बारिश से क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं, लोनिवि ईई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हाथी पांव मार्ग, मोती लाल नेहरू मार्ग, माल रोड सहित अन्य मार्गों को बारिश से नुकसान हुआ है। बारिश बंद होते ही गड्ढों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed