फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   traffic jam due to satsang in dehradun.

देहरादूनवासी दो दिन झेलेंगे ट्रैफिक का 'टॉर्चर'

Sun, 15 Nov 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Nov 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
 traffic jam due to satsang in dehradun.

ट्रैफिक दबाव के चलते राजधानी देहरादून के लोग रविवार और सोमवार को फिर जाम झेलने को तैयार रहें।

विज्ञापन


रविवार को परेड ग्राउंड के सत्संग में हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है, जबकि सोमवार को पांच दिन के अवकाश के बाद सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुलने जा रहे है। ऐसे में दोनों दिन शहर में यातायात का भारी दबाव रहेगा। इधर, शनिवार को भी कई स्थानों पर जाम लोगों के लिए मुसीबत बना रहा।

शनिवार को पूरा दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर जाम लगता रहा। आढ़त बाजार में दिन में ट्रैफिक रेंगता रहा। तीसरे पहर राजपुर रोड और दर्शन लाल चौक पर जाम लगा रहा। धर्मपुर चौक पर भी लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली। रविवार को भी इस तरह के हालात बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


परेड ग्रांउड में प्रेम रावत महाराज का सत्संग होना है, जिसमें दूर-दराज से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। वहीं, संडे मार्केट लगने के कारण ट्रैफिक को निकालने की चुनौती पुलिस के सामने रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दोपहर बाद लगेगी संडे मार्केट
परेड ग्राउंड में होने से सत्संग की वजह से रविवार को संडे मार्केट दोपहर बाद डेढ़ बजे से लगाने का फैसला किया गया है। सत्संग में जुटने वाली भीड़ के कारण यह निर्णय लिया गया है।

देर रात हुई बैठक में फैसला किया गया कि रविवार को परेड ग्राउंड में सत्संग होने की वजह से काफी भीड़ भाड़ हो सकती है। ऐसे में यातायात के सुचारू संचालन के लिए संडे मार्केट को दोपहर डेढ़ बजे के बाद लगाया जाए। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में देर रात को आदेश जारी किया गया।


इससे पहले एसएसपी सदानंद दाते ने शनिवार को एसपी सिटी अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय, सीओ ट्रैफिक रेणु लुहाणी के साथ रविवार और सोमवार को ट्रैफिक संचालन के संबंध में राय मशविरा किया। एसएसपी ने बताया कि प्रयास रहेगा कि जाम ना लगने पाए। जरूरी होगा तो ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed