फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic halted on 21 roads including National Highway

Dehradun News: राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 21 सड़कों पर यातायात ठप

Fri, 27 Sep 2024 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Traffic halted on 21 roads including National Highway

विज्ञापन
रातभर की बारिश मोटरमार्गों के लिए आफत बन गई। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 21 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। जौनसार बावर क्षेत्र की लाइफ लाइन माना जाने वाला कालसी-चकराता मोटरमार्ग 16 घंटे बंद रहने के बाद खुल गया।



बृहस्पतिवार की सुबह लगभग छह बजे दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चार स्थानों पर व कोटी-क्वानू-मीनस मोटरमार्ग दो स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गया। मार्ग के बंद हो जाने से जौनसार बावर, उत्तरकाशी, हिमाचल प्रदेश से लेकर त्यूणी क्षेत्र की आवाजाही प्रभावित हुई। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता मुकेश सकलानी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को दो स्थान पर खोल दिया गया है। जबकि, दो स्थानों पर अभी मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है। वहीं, कालसी चकराता मोटर मार्ग के मुंशी घाटी, ककाड़ी खड्ड, असनाड़ी, जजरेड में बुधवार की रात 11 बजे मलबा आने से आवाजाही ठप हो गई। मार्ग बंद होने से क्षेत्र के विद्यालयों, कार्यालयों के लिए दैनिक आवाजाही करने वाले कर्मचारी व शिक्षक रास्ते में फंस गए। यात्री मलबे के ऊपर से गुजरकर दूसरे किनारों पर जाते हुए दिखाई दिए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उधर, लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी व पोकलैंड मशीनो से मलबा हटाकर दोपहर दो बजे मार्ग पर यातायात को सुचारू करा लिया।
विज्ञापन


लोक निमार्ण विभाग अस्थाई खंड साहिया का साहिया-क्वानू राज्य मोटरमार्ग तारली खड्ड के पास एक स्थान पर व हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राज्य मोटरमार्ग पाटवा के निकट एक स्थान पर बंद रहा। कालसी-बैराटखाई मोटरमार्ग दो स्थान पर, बिजऊ-क्वेथा-खतार मोटरमार्ग दो स्थान पर, तारली मोटरमार्ग दो स्थान पर, ठलीन-बडैथ पिनगिरी मोटरमार्ग एक स्थान पर बंद रहा। उधर, बाढ़वाला-जुड्डो मोटरमार्ग तीन स्थान पर बंद रहा। पीएमजीएसवाई कालसी का भंजरा मोटरमार्ग दो स्थान पर, बोसान बैंड मोटरमार्ग एक स्थान पर, गड़ोल-सकरोल मोटरमार्ग तीन स्थान पर, मुनसी घाटी-डोईरा-देऊ मोटरमार्ग चार स्थान पर, दमान से देसऊ, कोटा बैंड से सैंज-चंदेऊ और धोईरा से देऊ मोटरमार्ग तीन-तीन स्थान पर बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता का टुंगरा मोटरमार्ग एक स्थान पर, माख्टी-पोखरी-खोरा मोटरमार्ग चार स्थान पर, रिखाड़ मोटरमार्ग दो स्थान पर, पुरोड़ी-हयो टगरी से कैत्री मोटरमार्ग छह स्थान पर, मटियावाल मोटरमार्ग तीन स्थान पर, रावना पुरोड़ी मोटरमार्ग तीन स्थान पर, बिरमऊ मोटरमार्ग एक स्थान पर बंद रहा। लोक निर्माण विभाग साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल और लोनिवि चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया कि सभी बंद मोटरमार्गों से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर टीमें लगी हुई हैं।


यमुना व टोंस के जलप्रवाह में रही कमी



विकासनगर। बृहस्पतिवार को यमुना और टोंस में चेतावनी स्तर से कम पानी रहा। यमुना में चेतावनी स्तर 455.37 से नीचे 454.91 मीटर पर प्रवाह रहा। टोंस चेतावनी स्तर 644.60 से कम यानी 643.15 मीटर पर बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed