फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic disrupted for hours due to debris on the highway

मुसीबत, दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार आ रहा मलबा

Thu, 01 Sep 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted for hours due to debris on the highway
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से घंटो यातायात बाधित रहा। वाहन चालक व क्षेत्र के निवासी घंटों फंसे रहे। लोक निर्माण विभाग ने मलबे को साफ कराकर दोपहर दो बजे यातायात को सुचारू करा लिया।
विज्ञापन

जुड्डो से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित झरने के पास का इलाका डेंजर जोन में तब्दील हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार मार्ग पर आ रहा मलबा व पत्थर यातायात को बाधित कर रहे हैं। बुधवार को रात के समय एक बार फिर से मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते भारी संख्या में वाहन फंस गए। मलबा आने के कारण मार्ग के नीचे की ओर बनी सुरक्षा दीवार भी गिर गई। नगदी फसलों को मंडियों में ले जाने वाले किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी नीटू तोमर, दिवान, विनय प्रकाश ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण उन्हें बैराटखाई होते हुए लगभग बीस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अवर अभियंता फिरोज खान ने बताया कि सुबह छह बजे मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगा दी गई थी। दोपहर दो बजे तक मलबा हटाकर यातायात को सुचारू करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed