फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traders are troubled by waterlogging at the main intersection of Naugaon Bazaar

Dehradun News: नौगांव बाजार के मुख्य चौराहे पर जलभराव से व्यापारी परेशान

Sat, 18 Jan 2025 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Traders are troubled by waterlogging at the main intersection of Naugaon Bazaar
Iनगर पंचायत के मुख्य चौराहे पर हल्की बारिश होने पर ही जल भराव की स्थिति उतपन्न हो जाती है। इस कारण मुख्य चौराहे के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि इस संबध में न ही नगर पंचायत और न ही एनएच विभाग सुध ले रहा है।
विज्ञापन

I
Iस्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जल निकासी के लिए हाइवे पर बनी नालियां कचरे से चौक हैं। इस कारण हल्की सी बारिश हाने पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। कई बार गंदा पानी दुकानों में घुस जाता है और व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस संबध में कई बार नगर पंचायत और एनएच विभाग को कहा गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं पाया है। मुख्य बाजार में चाय का होटल चला रहे जमन सिंह रावत का कहना है कि जब बारिश होती है तो पहले ही चिंता सताने लगती है। बारिश का पानी उनके होटल के सामने एकत्र हो जाता है अंदर जाने के लिए पत्थर के ऊपर लकड़ी के फट्टे बिछाने पड़ते हैं। मुख्य बाजार में पिछले 37 सालों से पान की दुकान चला रहे 75 वर्षीय महिपाल सिंह पंवार का कहना है कि गरीब लोगों की कोई नहीं सुनता है। जब से नेशनल हाइवे पर पुल बना है सड़क का लेवल उठने से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे हल्की बरसात में भी दुकान के आगे तालाब जैसी स्थिति हो जाती है कई बार दुकान बंद रखनी पड़ती है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed