फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tractor trolley hit bike three killed

बच्ची के साथ अपने गांव जा रहे थे दंपति, ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी टक्कर, तीन की मौत

Mon, 02 Dec 2019 11:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज/खटीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज/खटीमा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Dec 2019 11:28 AM IST
सार

  • सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत
  • चार महिलाएं गंभीर, ट्रैक्टर ट्राली के बाइक सेटकराने पर हुआ हादसा

विज्ञापन
tractor trolley hit bike three killed
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

विस्तार

बच्ची के साथ अपने गांव जा रहे दंपति की बाइक को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री और ट्रैक्टर ट्राली में बैठे किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मृतक की पत्नी और ट्रैक्टर मालिक की पत्नी व बेटी समेत चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।  रविवार शाम करीब 7:30 बजे बाइक (यूके 06एएम-5288) सवार हरेंद्र सिंह (28) पत्नी अर्चना (23) और एक साल मासूम अवनी संग ऐंचता गांव से जयनगर दिनेशपुर अपने घर जा रहे थे। वहीं खटीमा के मुड़ैली गांव से चीकाघाट मेला देखने आए लोग ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली का अगला पहिया निकल गया

नानकमत्ता के दहला चौराहा के पास ट्रैक्टर ट्राली का अगला पहिया निकल गया और वह बाइक से जा टकराई। इससे हरेंद्र व मासूम की मौत हो गई, जबकिअर्चना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे खटीमा के प्रयास अस्पताल से देर रात भोजीपुरा बरेली रेफर कर दिया गया।

इधर, ट्रैक्टर में मां गुड्डी देवी संग मेला देखने आए मुड़ैली के अनुराग उर्फ तुषार (14) की भी मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर ट्राली मालिक प्रेम सिंह की पत्नी जोगना देवी (52), बेटी अंजलि (21) और गांव की ही बबीता देवी घायल हो गईं। तीनों को खटीमा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल संजय पाठक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली।

सितारगंज और हल्द्वानी में हुए हादसों में तीन की मौत


सितारगंज में दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवक और महिला की मौत होने की सूचना है। वहीं हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने सड़क हादसे में लोहाघाट के रहने वाले युवक दीपक की मौत हुई है। दीपक सुशीला तिवारी गेट के सामने आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल की बस की चपेट में आ गया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed