फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists visiting Mussoorie attacked local people

Dehradun: पर्यटकों ने स्थानीय युवतियों का किया पीछा, लोगों के रोकने पर धारदार हथियार से किया हमला; दो गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 09:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Jun 2025 09:02 PM IST
सार

कैमप्टी टैक्सी स्टैंड के पास चार पर्यटक स्थानीय लड़कियों का पीछा कर रहे थे, जब पर्यटकों को रोका गया तो उनके द्वारा स्थानीय लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा, मारपीट की गई।

विज्ञापन
Tourists visiting Mussoorie attacked local people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में घुमने आए पंजाब के पर्यटकों पर स्थानीय युवतियों का पीछा करने पर जब उनको स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की तो पर्यटकों ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में तीन लोगों को चोट आई है। पुलिस ने घटना में शामिल दो पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में शामिल दो अन्य पर्यटक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए । पर्यटकों के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि अशीष पंवार बीरा गांव टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। इसमें बताया कि कैमप्टी टैक्सी स्टैंड के पास चार पर्यटक स्थानीय लड़कियों का पीछा कर रहे थे, जब पर्यटकों को रोका गया तो उनके द्वारा स्थानीय लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा, मारपीट की गई। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर तत्काल आरोपियों के खिलाफ कोतावली में विभिन्न धारदार हथियार से हमला करने सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि घटना में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल गिरफ्तार किया गया है। दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होने बताया कि घटना में शामिल में करण और मनीष कुमार निवासी साकुड जालंधर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही प्रिंस और शुभम फरार हो गए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि चारों युवक पंजाब से मसूरी घुमने आए थे और कैंपटी रोड़ में स्थानीय युवतियों का पीछा कर रहे थे। इस मामले में मारपीट की घटना हुई है।  बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिकायतकर्ता आशीष पंवार ने बताया कि उनकी बहन अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर जा रही थी। इस दौरान कैंपटी रोड़ पर कुछ पर्यटकों ने उनका पीछा किया और उन पर गलत इशारे करने लगे। जब पर्यटकों को रोका गया तो एक पर्यटक ने उनके साथी के साथ हाथापाई कर दी। उनको फिर रोकने की कोशिश की तो चार पर्यटकों में से एक पर्यटक ने धारदार चाकू से उनके तीन अन्य साथियों पर हमला कर दिया। इससे उनके साथ के लोगों को गंभीर चोट आई है। आरोपी पर्यटक मौके से भाग गए और उनको पुलिस द्वारा लाइब्रेरी चौक पर पकड़ा गया। 


घटना में बच्चन सिंह, अंकित और राकेश को चोट आई है। उन्होने चारों आरोपी पर्यटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा इस मामले की कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। मसूरी टैक्सी एसोसिएशन सचिव राकेश कोटाल ने कहा कि उनके एसोसिएशन के सदस्य के साथ मारपीट की घटना को बर्दाश्त नही करेगें। कहा कि इस तरह की घटना पूर्व में भी हुई है , पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। घटना में जो आरोपी हैं, पुलिस उनको गाड़ी में बैठाकर लेकर जा रहे है और जिनको चाकू लगा है वो लोग पैदल जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नही हुई तो एसोसिएशन कड़ा विरोध करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed