फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourists forced to travel unsafe

Dehradun News: असुरक्षित सफर को मजबूर पर्यटक

Tue, 03 Jan 2023 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
tourists forced to travel unsafe
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार पर्यटकों की आवाजाही में बाधा बन रही है। मौजूदा पर्यटन सीजन में चकराता आने वाले पर्यटकों को क्षतिग्रस्त दीवार के कारण असुरक्षित सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर असनाड़ी के समीप स्थित मोड़ पर अगस्त माह में लगभग दस मीटर सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होकर ढह गई थी, जिसके चलते मार्ग बेहद संकरा हो गया था। हालांकि सड़क के दूसरे किनारे पर स्थित पहाड़ी की कटिंग करके यातायात व्यवस्था को तो सुचारु करा लिया गया था लेकिन क्षतिग्रस्त दीवार के कारण यह क्षेत्र दुर्घटना की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हो गया। पांच महीने का समय बीतने के बाद भी लोक निर्माण विभाग टूटी हुई सुरक्षा दीवार को ठीक नहीं करा पाया है।
विज्ञापन

आजकल चल रहे पर्यटन सीजन के कारण भारी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंच रहे हैं। खतरनाक बने मार्ग पर सफर करना पर्यटकों के लिए असुरक्षित हो रहा है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रधान सुभाष भाटी, शेर सिह भाटी, बलवीर सिंह चौहान, दौलत सिंह चौहान का कहना है कि सड़कों को ठीक करने व पर्यटकों को सुविधा मुहैया कराने के प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद विभाग मार्ग की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर मार्ग का जो हिस्सा टूटा है, वहां पर आरसीसी ब्लाक भरे जाने हैं। बजट अधिक होने के कारण प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। - प्रत्युष कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed