फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists flocked to Mussoorie, 80 percent hotels remained packed

Dehradun News: मसूरी में उमड़े पर्यटक, 80 फीसदी होटल रहे पैक

Sun, 12 May 2024 05:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Tourists flocked to Mussoorie, 80 percent hotels remained packed
पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े। इससे शहर के 80 फीसदी होटल पैक रहे। वहीं, सड़काें पर दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। चौक-चौराहों पर पुलिस की व्यवस्था पर्यटकों की भीड़ के सामने नाकाफी साबित हुई।मसूरी में वीकेंड के चलते शनिवार सुबह से ही पर्यटकों का तांता लगना शुरू हो गया। देर शाम तक शहर के पर्यटन स्थल गुलजार रहे। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगाें के चेहरे खिले नजर आए। वहीं, मसूरी-दून मार्ग, कैंपटी मार्ग, लंढौर, मैसानिक लॉज बस अड्डा सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर सुबह से ही पर्यटकों के वाहन रेंगते रहे। मसूरी होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव का कहना है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से मसूरी में भी पर्यटन बढ़ेगा। पुलिस-प्रशासन को शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने की आवश्यकता है, जिससे पर्यटकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन


मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम तक मसूरी के 80 फीसदी होटल पैक हो गए। रविवार को अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि नौ होमगार्ड अतिरिक्त मिले हैं। पीएसी भी बुलाई गई है। सड़कों पर जाम नहीं है, वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। सीजन के लिए जल्द फोर्स मिलने की संभावना है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed