{"_id":"640aff697a642b71840400a6","slug":"tourist-season-mussoorie-mall-road-bad-condition-of-traders-expressed-anger-over-slow-work-dehradun-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie Mall Road: घूमने जा रहे हैं मसूरी, तो जरा देख लीजिए ये हाल...खुदी पड़ी सड़क, उठ रहे धूल के गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie Mall Road: घूमने जा रहे हैं मसूरी, तो जरा देख लीजिए ये हाल...खुदी पड़ी सड़क, उठ रहे धूल के गुबार
Fri, 10 Mar 2023 03:47 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 10 Mar 2023 03:47 PM IST
सार
सुधारीकरण के नाम पर मालरोड को 15 दिनों के लिए बंद किया गया था, लेकिन अभी तक इसका हाल ठीक नहीं किया जा सका। स्थिति यह है कि स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से यहां आने वाले लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मसूरी की मालरोड का बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शहर की मालरोड सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि मार्ग को पूरी तरह से खोद दिया गया है। इससे उड़ रही धूल के कारण दुकान का सामान खराब हो रहा है।एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि 22 फरवरी से आंबेडकर चौक से लेकर झूलाघर तक मालरोड को सुधारीकरण के नाम पर 15 दिनों के लिए बंद किया गया था।
विज्ञापन
प्रशासन ने व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिया था कि जल्द ही इस क्षेत्र में सुधारीकरण कार्य पूरा हो जाएगा। लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। बारिश के दौरान इस मार्ग पर कीचड़ जमा हो जा रहा है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि आंबेडकर चौक से लेकर झूलाघर तक कार्य तीसरे चरण में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: इस बार अलग यूनिफार्म में नजर आएंगे डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ, विभाग ले रहा परामर्श
विज्ञापन
जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद आगे का कार्य किया जाएगा। लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल ने बताया कि आंबेडकर चौक से लेकर झूलाघर तक सर्विस लाइन का कार्य और पत्थर के कोट के कार्य एक साथ किए जा रहे हैं। एक सप्ताह में दोनों कार्य पूरे हो जाएंगे। उसके बाद आंबेडकर चौक से गांधी चौक की तरफ का कार्य शुरू किया जाएगा।
खुदी पड़ी सड़क,