फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourist carrying capacity survey begins at Kainchi Dham Uttarakhand News in Hindi

Uttarakhand: कैंची धाम से पर्यटकों की धारण क्षमता सर्वे की शुरुआत, मनसा देवी, चंडी देवी का भी होगा आकलन

Sat, 02 Aug 2025 07:50 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Aug 2025 07:50 AM IST
सार

कैंची धाम के साथ ही मनसा देवी, चंडी देवी, पूर्णागिरि, पिरान कलियर में भी धारण क्षमता का आकलन होगा। ,सीएम धामी ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के लिए धारण क्षमता व अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
Tourist carrying capacity survey begins at Kainchi Dham Uttarakhand News in Hindi
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन विभाग ने कैंची धाम से पर्यटकों की धारण क्षमता के सर्वे की शुरूआत कर दी है। इसके बाद मनसा देवी, चंडी देवी, पूर्णागिरि मंदिर के अलावा पिरान कलियन में भी धारण क्षमता का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के लिए धारण क्षमता व अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। पर्यटन विभाग ने धारण क्षमता आकलन के लिए कैंची धाम से सर्वे की शुरू की है। कैंची धाम क्षेत्र में विभाग की ओर से एनपीआर व सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए। विभागीय टीम भी लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather : कई जिलों में आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट, 24 घंटे में बाढ़ की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिराें में भीड़ प्रबंधन के लिए धारण क्षमता का सर्वे किया जाएगा। इसकी शुरूआत कैंची धाम से की गई है। सर्वे में यह पता किया जाएगा कि मंदिर में दर्शन के लिए एक दिन में कितने श्रद्धालु या पर्यटक आ रहे हैं। इसके अलावा वाहनों की संख्या कितनी है। धारण क्षमता का आकलन के बाद कैंची धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण को लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed