फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tourist bussinessmen blame police tease two minor girls from Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से पहुंची दो बालिकाओं को पुलिस ने किया परेशान, घंटों बैठाए रखा थाने में

Wed, 27 Sep 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Updated Wed, 27 Sep 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
tourist bussinessmen blame police tease two minor girls from Chhattisgarh
demo pic

पुलिस पर छत्तीसगढ़ के इमली महुआ विद्यालय से यहां घूमने आए स्कूली बच्चों के साथ सत्यापन के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगा है। विद्यालय के 17 बच्चे यहां घूमने आए हैं। पर्यटन व्यवसायियों का आरोप है कि पुलिस ने दो बालिकाओं को काफी देर तक थाने में बैठाए रखा और उनसे लंबी पूछताछ की। उन्होंने मंगलवार को तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेज थाना प्रभारी को शीघ्र हटाने की मांग की।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के ये स्कूली बच्चे शैक्षिक भ्रमण के लिए सोमवार शाम मुनस्यारी पहुंचे और सरमोली स्थित होम स्टे में ठहर गए। होम स्टे का संचालन करने वाली मल्लिका विर्दी के नेतृत्व में मंगलवार को तहसीलदार से मिले व्यवसायियों का आरोप है कि पुलिस ने सत्यापन के नाम पर बच्चों को परेशान किया। इससे यहां के पर्यटन व्यवसाय पर असर पड़ सकता है। तहसीलदार इंद्र सिंह मेहता ने कहा कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन


सत्यापन नियमित प्रक्रिया, किसी को परेशान नहीं किया: रोहताश सागर थाना प्रभारी रोहताश सागर का कहना है कि किसी बच्चे को परेशान नहीं किया गया। नगर में आने वाले हर पर्यटक या बाहरी व्यक्ति का पुलिस नियमित सत्यापन करती है। बच्चों से भी सत्यापन के सिलसिले में ही बात की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed