फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tough action will be taken if harmony spoiled on Holi: IPS Visakha

होली पर सौहार्द बिगाड़ा तो होगी कड़ी कार्रवाई: आईपीएस विशाखा

Fri, 06 Mar 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tough action will be taken if harmony spoiled on Holi: IPS Visakha
होली के त्योहार को लेकर बैठक में संबोधन करतीं प्रशिक्षु आईपीएस विशाखा अशोक बधाणे। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बृहस्पतिवार को सहसपुर थाने में बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष प्रशिक्षु आईपीएस विशाखा अशोक बधाणे ने लोगों से त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। होली के त्योहार के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। हुड़दंग मचाने वालों की सूचना फोन पर पुलिस को दी जा सकती है। जनप्रतिनिधियों ने बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए डीजे इत्यादि के प्रयोग पर पाबंदी लगाने की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र नेगी, एसआई पंकज कुमार, चौकी प्रभारी सभावाला किशनचंद देवरानी, चौकी प्रभारी धर्मवाला अर्जुन गुसांई, व्यापार मंडल अध्यक्ष शरद गुप्ता, प्रधान अनीस अहमद, पूर्व प्रधान सुंदर थापा, पूर्व प्रधान सईदा, इमरान खान, आलम अहमद, विनोद लक्खा, अकरम सुलेमानी, समित कुमार गुप्ता, राहुल पंवार, किशोरी लाल, शंभू प्रसाद, सुरेंद्र राणा, नरेंद्र पाल, आनंद तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed