{"_id":"5b0e549e4f1c1ba86e8b5690","slug":"torch-parade-against-bjp-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर 05 जून को मशाल जुलूस निकालेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर 05 जून को मशाल जुलूस निकालेगी कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 May 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष प्रीतम सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर आगामी 05 जून को कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालेगी।
विज्ञापन
बुधवार को देहरादून में मीडिया से मुखातिब होते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष प्रीतम सिंह ने मोदी सरकार के 4 साल के शासन पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि पेट्रो उत्पादों की मूल्य वृद्धि पर आगामी 05 जून को देहरादून में मोदी सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश ने भी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर चुटकी ली। 28 मई को हुए थराली विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम खराब होने को लेकर सवाल उठाए और कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए।
इससे पहले सोमवार को थराली चुनाव के बाद उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने चेकिंग को लेकर निर्वाचन आयोग से सवाल किया। कहा कि सीएम रहते हुए उनकी एक दिन में चार बार चेकिंग हुई थी, लेकिन थराली उपचुनाव में सब कुछ ताक पर रखा गया। दूसरी तरफ, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दावा किया है कि भले ही सरकार ने जमकर मशीनरी का दुरुपयोग किया है, लेकिन जनभावना कांग्रेस के पक्ष में है। कांग्रेस की ही थराली में जीत होगी।
विज्ञापन
प्रीतम सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार ने थराली में सारे नियम कायदे तोड़कर चुनाव लड़ा है। भाजपा के विधायकों ने कांग्रेस नेताओं से अभद्रता तक की है। इसके वीडियो कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने अपनी सारी ताकत उपचुनाव में झोंकी है, इसके बावजूद उसे हार का मुंह देखना पडे़गा।
विज्ञापन