फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   took stock of the villages affected by the storm

राजस्व विभाग की टीम ने लिया तूफान से प्रभावित गांवो का जायजा

Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
took stock of the villages affected by the storm
क्षेत्र में आए तूफान से कई गोशालाएं और आवासीय भवन ढह गए हैं। लकड़ी व टिन शेड डालकर बनाए गए भवनों को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग की टीम ने तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम त्यूणी क्षेत्र में चले तूफान से पटियूड़, डांगूठा, भूनाड़, ऐठान, छजाड़, हटाड़, भटाड़, बगूर, नीनूस, जाकटा, कूणा, बागी, मैंद्रथ और बागिया आदि गांवों में गोशालाओं व आवासीय भवनों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। भवनों व गोशालाओं के टिनशेड को तेज हवा अपने साथ उड़ाकर ले गई थी। इसके अलावा तूफान से क्षेत्र की प्रमुख फसलें सेब, आडू, नाशपाती, खुबानी, बादाम, आलू, टमाटर, मटर समेत खेतों में लगाई गई अन्य सब्जियों व गेहूं और जौ आदि को काफी नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग टीम ने कई गांवों का मौका मुआयना करते हुए ग्रामीणों के नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ब्रह्मानंद शर्मा, हरीश, सैन सिंह, जयपाल पंवार, चंदन सिंह चौहान, रवि रावत, जीतराम और शूरवीर सिंह से नुकसान की जानकारी ली। त्यूणी के तहसीलदार जेएस नेगी ने कहा कि तूफान से हुए नुकसान का आकलन करके उसकी रिपोर्ट बनाकर शासन व जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आपदा के समय में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed